14 अगस्त 2016 , फरीदाबाद | हिंगोनिया गौशाला जयपुर में हुई गऊ हत्या एवं भ्रष्टचार के खिलाफ गऊ भक्त संत गोपाल दास जी ने आवाज उठाई दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही की बजाय राजस्थान की भाजपा सरकार ने संत गोपाल दास जी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।
कहने को भारत लोकतांत्रिक देश परंतु राजस्थान की भाजपा सरकार द्वारा दोषियों को राजनैतिक संरक्षण एवं भ्रष्टाचार और गऊ हत्या के खिलाफ आवाज उठाने वाले संत गोपाल दास जी के खिलाफ जो कार्यवाही की गई है सभी गऊ रक्षक उसकी निंदा करते है।
एवं संत गोपाल दास जी के गिरफ्तारी के विरोध में आज 14 अगस्त को दोपहर 12 बजे बी के चौक फरीदाबाद पर विरोध प्रदर्शन एवं बीके चौक से सेक्टर 12 तक गऊ क्रान्ति यात्रा निकाली गई जिला उपायुक्त कार्यालय पर प्रतिनिधि न उपलब्ध होने के कारण ज्ञापन 16 अगस्त को दिया जाएगा ।
पदयात्रा का समापन सेक्टर 12 लघु सचिवालय पर सम्पन्न हुवा जहा उपस्थित सभी लोगो को संबोधित किया गया।
गऊ रक्षा सांप्रदायिक नहीं सनातन है जो की भारत की सांस्कृतिक सामाजिक अश्मिता की रक्षा से जुड़ा हुवा विषय है जिसके प्रति सरकार संवेदन शून्य है प्रधानमंत्री कहते है सबसे ज्यादा गाय पालीथिन खाकर मरती है हमारा देश के प्रधानमंत्री और हरियाणा के मुख्यमंत्री जी से सीधा सवाल है फरीदाबाद में पालीथिन प्रतिबंधित होने के बावजूद निर्माण बिक्री एवं उपयोग में है अतः हम पालीथिन बन्द करने वाला सीएम पीएम कहा से लाये ?
उपस्थित सभी गऊ रक्षको ने सरकार से संत गोपाल दास जी को सम्मान पूर्वक रिहा कर हिंगोनिया के दोषियों पर निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही की मांग की गई ।
फरीदाबाद में प्रतिबंधित पॉलीथिन के उत्पादन भंडारण और बिक्री को पूर्णतया लागू करनी की मांग की गई एवं जिम्मेदार अधिकारियो यदि ऐसा करने में असफल होते है तो उनके ऊपर भी सख्त कार्यवाही हो ।
गौसंवर्धन को प्रोत्साहन एवं पालीथिन के खिलाफ समाज को जागरूक करने का प्रयास हो सभी गऊ रक्षक इस राष्ट्रकार्य में सदैव सहयोग के लिए तत्पर एवं तैयार है ।
No comments:
Post a Comment